सड़क हादसे का शिकार हुईं ''पोन्नीइन सेल्वन 2'' की सिंगर रक्षिता सुरेश, बोलीं-10 सेकंड में मेरी पूरी जिंदगी नजरों के सामने आ गई

5/7/2023 4:32:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'पोन्नीइन सेल्वन 2' में गाना गाने वाली सिंगर रक्षिता सुरेश हाल ही में मलेशिया ट्रिप के दौरान कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई। गनीमत रही कि एक्ट्रेस को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इस हादसे की जानकारी सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। फिलहाल वह मलेशिया में है।

 


रक्षिता सुरेश के साथ यह हादसा आज रविवार को हुआ। इंस्टाग्राम पर इसे लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा-'आज हमारा बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। मैं जिस कार में थी, वह डिवाइडर से टकरा गई। मैं मलेशिया एयरपोर्ट से वापस आ रही थी। उस 10 सेकंड में मेरी पूरी जिंदगी मेरी नजरों के सामने आ गई। एयरबैग्स के कारण हम बच गए। अन्यथा चीजें बहुत पूरी हो सकती थी। जो भी हुआ उससे हम डरे हुए हैं और अन्य को-पैसेंजर सुरक्षित हैं। सभी को हल्की चोटें आई हैं। हम बच गए।' 


इस जानकारी के बाद रक्षिता सुरेश के फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह भी दे रहे हैं।


बता दें, रक्षिता सुरेश ने पोन्नीइन सेल्वन 2 में एक गाना गाकर काफी चर्चा में आईं। रक्षिता 2009 में लिटिल स्टार सिंगर रियालिटी शो भी जीत चुकी है। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं।  

Content Writer

suman prajapati