Wedding Bells: गीत ग्रेवाल के हाथों में रची पिया परमिश वर्मा के नाम की मेहंदी, होने वाली दुल्हनिया संग खूब थिरके सिंगर

10/18/2021 3:42:01 PM

मुंबई: पॉपुलर पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा जल्द ही गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के शादी की रस्में भी शुरु हो गईं हैं। बीते दिनों ही परमिश वर्मा ने गीत ग्रेवाल संग सगाई रचाई थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल की सगाई कनाडा में हुई। इस सगाई में केवल सीमित दोस्त और मेहमान ही शामिल हुए थे।

PunjabKesari

सगाई में परमिश वर्मा ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी मंगेतर गीत ग्रेवाल हरे रंग के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। गीत ने एथनिक ज्वेलिरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं अब कपल की मेहंदी सेरमनी और जागो नाइट की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari

मेहंदी सेरेमनी की बात करें तो गीत पिंक शरारे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअफप, नेकलेस और मांग टीका से कंप्लीट किया है। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाए गीत बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं परमिश की बात करें तो वह व्हाइट कुर्ते में दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

जागो नाइट में खूब थिरके परमिश-गीत

वहीं जागो नाइट में भी कपल का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो परमिश ब्लैक कुर्ते पजामे में हैंडमस लग रहे हैं। वहीं गीत ओरेंज लहंगे में चांद का टुकड़ा लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक की गोल्डन चोकर, ईयरिंग्स और मांग टीका से कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

एक तस्वीर में दोनों सिर पर जागो रख थिरकते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों का रोमांटिक  अंदाज देखने को मिल रहा है। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

परमिश वर्मा की मंगेतर गीत ग्रेवाल कनाडा में रहती हैं। उन्होंने इस साल कनाडा में फेडरल चुनाव में  हिस्सा लिया था। हालांकि, वह ये कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ब्रांड विस से आठ हजार वोटों से चुनाव हार गई थी। गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीस्टर से बैचलर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की थी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News