सात जन्मों के लिए मिथुन की हुईं पलक: सुर्ख लाल जोड़ा..नैचुरल मेकअप, घुंघराले बालों में मांग टीका सजा बनीं सबसे प्यारी दुल्हनिया

11/7/2022 8:56:45 AM

मुंबई: 'आशिकी 2' में अपनी आवाज का जादू चला चुकीं पलक मुच्छल की लाइफ में रोमांस का नया चैप्टर शुरू हो चुका है। पलक मुच्छल 6 नवंबर को  सात फेरे लेकर मिस से मिसिस बन चुकी है। पलक ने म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा को अपना जीवनसाथी बनाया है। इस मौके पर वह दुल्हन के रूप में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक में कुछ भी ओवर द टॉप डीटेल ऐड नहीं की थी।

ये न सिर्फ उनकी नैचरल ब्यूटी को दोगुना कर रहा था बल्कि उनके कॉन्फिडेंस को भी झलका रहा था। पलक रेड सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं। उन्होंने अपने फेस मेकअप को नैचरल टोन का रखा था।उन्होंने जहां हाईलाइटर से अपने फेस कट्स को हाईलाइट किया था, तो वहीं दूसरी ओर ब्लशर से चीक्स को हेल्दी पिंक लुक दिया था।

सबकुछ सटल होते हुए भी दुल्हन बनी इस सिंगर को एकदम स्टनिंग लुक दे रहा था। कर्ली हेयर्स ने पलक के ब्राइडल लुक में लगाए चार-चांद। अक्सर देखा जाता है कि  कर्ली हेयर वाली टू-बी-ब्राइड्स शादी से पहले ही अपने बालों को स्ट्रेट करवा लेती हैं।

हालांकि पलक ने अपने नैचरल हेयर को एम्ब्रेस करते हुए उन्हें फ्लॉन्ट किया। उन्होंने अपने घुंघराले बालों को खुला रखा था और बीच में से मांग निकालते हुए उसे गॉरजस लुकिंग मांगटीका से सजाया था। वहीं पलक के पार्टनर मिथुन ने ऑफ व्हाइट  कलर की शेरवानी में खूब जच रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

शादी के बाद पलक और मिथुन ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा है।कपल ने रिसेप्शन में म्यूजिक इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े स्टार्स को इनवाइट किया।इस खुशी के लम्हें हम पलक और मिथुन को बस इतना कहना चाहेंगे कि जुग जुग जियो।

 

Content Writer

Smita Sharma