सिंगर पलक मुच्छल ने हासिल किया नया मुकाम, अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

7/22/2021 10:24:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर पलक मुच्छल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन आवाज और नेकदिली से लोगों के दिलों में बड़ी पहचान बनाई है। फैंस उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। इसी बीच पलक को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस बात की जानकारी सिंगर ने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 


सिंगर पलक मुच्छल को हाल ही में अमेरिकी विश्वविद्यालय यूएसए द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। इस बात की जानकारी देते हुए सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम और टिव्टर अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सम्मान हासिल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर बेहद खुशी देखने को मिल रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए डॉक्टर मुच्छल ने कैप्शन में लिखा- ''ग्लोबल पीस के लिए अमेरिकन यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की!
गहरा सम्मान!''

 

फैंस पलक को इस उपाधि के लिए खूब बधाई दे रहे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr. Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

बता दें, पलक मुच्छल ने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों को अपनी आवाज दी है। उनके गाए प्रेम रतन धन पायो, एक दो तीन, चाहूं मैं या ना, आंखों ही आंखों में, कौन तुझे... जैसे गानों को फैंस का खूब प्यार मिला है। सिंगिंग के अलावा  भी पलक दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को जीवनदान देने के लिए भी जानी जाती हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News