प्रेग्नेंट हैं रैपर-सिंगर निकी मिनाज, शेयर की बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें

7/21/2020 2:09:17 PM

लंदन: इंटरनेशनल पॉप रैपर-सिंगर निकी मिनाज के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। निकी मिनाज ने हाल ही में फैंस संग अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। निकी और उनके पति केनेथ पेटी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

निकी ने हाल ही में बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। निकी की ये तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-'प्यार, शादी, बच्चा...एक्साइटमेंट और आभार से भरी हुई हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू'

लुक की बात करें उन्होंने कलरफुल बैकग्राउंड के साथ व्हाइट ड्रेस कैरी की है। वहीं एक तस्वीर में वे यलो कलर्ड बालों में देखी जा सकती हैं तो एक और तस्वीर में वे ब्लू कलर्ड हेयर में हैं। सभी में निकी का ग्लैमरस अंदाज भी देखा जा सकता है।

बता दें निकी ने पिछले साल केनेथ पेटी से सीक्रेट वेडिंग की थी। रैपर ने इंस्टाग्राम पर एक वीड‍ियो शेयर कर शादी का खुलासा किया था।

 

 

 

Smita Sharma