सिंगर मीट लोफ का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

1/21/2022 3:03:32 PM

मुंबई. हॉलीवुड सिंगर मीट लोफ ने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया है। सिंगर का 74 की उम्र में निधन हो गया है। मीट लोफ के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है।


फेसबुक पेज पर लिखा- हमें आपको बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मीट लोफ का आज रात निधन हो गया है। उनके आखिरी वक्त के उनकी दोनों बेटियां और कुछ करीबी दोस्त उनके साथ थे। 6 दशक का उनका सिंगिंग करियर शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर में 65 फिल्मों में काम किया और अनगिनत रिकॉर्ड तोड़ एलबम रिलीज किए। बैट आउट ऑफ हैल टॉप 10 बेहतरीन एलबम्स में से थे। हम जानते हैं कि वह आप सभी के लिए कितना मायने रखते हैं और हम वास्तव में आपके प्यार और समर्थन की सराहना करते हैं। फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं।


बता दें सिंगर मीट लोफ का असली नाम माइकल ली एडे था।वे अपने एलबम बैट आउट ऑफ हेल के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। 1993 के हिट एलबम आई डू एनीथिंग फॉर लव के लिए उन्हें ग्रैमी अवार्ड मिला था।

Content Writer

Parminder Kaur