लड़की को जबरन रंग लगाने पर बॉलीवुड सिंगर को आया गुस्सा, वीडियो शेयर लिखा ''शर्म आती है...''

3/12/2020 4:39:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 10 मार्च को होली का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास लोगों ने अपने-अपने तरीके से होली को सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया तो  होली सेलिब्रेशन की वीडियोज और फोटोज की बाढ़ आई हुई थी। इसी बीच एक राह चलती लड़की को जबरन रंग लगाने का वीडियो सामने आया है, जिसकी बॉलीवुड सिंगर ने जमकर निंदा की है।


बॉलीवुड के फेमस सिंगर मनोज मुंतशिर ने लड़कों की इस हरकत पर आपत्ति जताई है और ट्वीटर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तो ये है आपकी होली, शर्म आती है या वो भी गुलाल के साथ हवा में उड़ा दी?' वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग कमैंट भी कर रहे हैं। 


वायरल वीडियो में ट्रैफिक जाम फंसी लड़की को कुछ लड़के जबरदस्ती गुलाल लगाते नजर आ रहे हैं। आठ से 10 लड़के एक साथ मिलकर जब उसे रंग लगाते हैं तो लड़की स्कूटी पर लड़खड़ा जाती है। किसी तरह इस भीड़ से बचकर लड़की आगे बढ़ जाती है।


बता दें मनोज मुंतशिर बॉलीवुड के मशहूर कलाकार है। उन्हें 'एक विलेन' के 'गलियां', फिल्म 'बादशाहो' के 'मेरे रश्क-ए-कमर', फिल्म 'रुस्तम' के 'तेरे संग यारा' और 'केसरी' के 'तेरी मिट्टी' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज की स्क्रिप्ट भी लिखी है। 

Edited By

suman prajapati