अफवाहों के बाद लता मंगेशकर की टीम ने शेयर किया ये ट्वीट, आप भी पढ़े

11/14/2019 11:53:11 PM

मुंबईः भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (90) के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाह उड़ी हुई हैंl लोग उनकी तबीयत के बारें में मिल रही गलत खबरों व अफवाहों से परेशान हो गए हैं।
 

इस बात को ध्यान में रखते हुए लता मंगेशकर के परिवार के लोगों ने एक ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया हैंl इसमें उन्होंने लिखा हैं, 'लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैं और वह ठीक हो रही हैंl हम आप सभी के चिंताओं और प्रार्थनाओं के आभारी हैंl टीम ने लोगों से झूठी अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया है।

90 वर्ष की लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं।
 

उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

 

 

Pawan Insha