जिंदगी के आखिरी सफर पर सिंगरः घर से निकली केके की अर्थी, हाथ में हांडी लिए टूटे दिल से रस्में निभाता दिखा बेटा

6/2/2022 1:14:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गायक केके के अचानक निधन ने उनके परिवार फैंस को हिलाकर रख दिया। 31 मई को सिंगर का कोलकाता में शो के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। केके का परिवार उनके पार्थिव शरीर को बीती रात कोलकाता से मुंबई लेकर लौटा। वहीं अब केके अपनी अंतिम यात्रा पर निकल पड़े हैं। जिंदगी के आखिरी सफर पर निकले सिंगर की अंतिम यात्रा से दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।


 

तस्वीरों में देखा जा सकता है केके का बेटा हाथ में हांडी लिए टूटे मन से आगे-आगे रस्में निभाता दिख रहा है।

 

सिंगर की शवयात्रा में उनकी फैमिली के अलावा अन्य सितारों की भीड़ भी नजर आ रहे हैं।

 

 

 

Content Writer

suman prajapati