इस सिंगर ने अपना करंट मूड दिखाने लिए पोस्ट की मां काली की फोटो, लोगों ने दी गालियां

4/20/2017 1:21:46 PM

लंदन: हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी ने सोशल मीडिया पर एक एेसी फोटो पोस्ट कर दी है जिसके कारण वह विवादों में फंस गई है। इस तस्वीर को लेकर का लोग गुस्से में आ गए है।

दरअसल, कैटी पेरी ने सोशल मीडिया पर मां काली की एक फोटो शेयर की है।  फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, "करेंट मूड"।

इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह हमारे भगवान का अपमान है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अपने मूड को दिखाने के लिए भगवान के सिंबल का इस्तेमाल मत करो।

हम हमारे धर्म का सम्मान करते हैं।" इतना ही नहीं, यूजर्स ने कैटी के लिए गालियों के साथ-साथ कुछ गंदे शब्दों का इस्तेमाल भी किया है।