घर पर सीढ़ियों से फिसले सिंगर जुबिन नौटियाल, टूटी कोहनी..सिर और पसली में लगी गहरी चोट

12/2/2022 1:23:32 PM

मुंबई. बाॅलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। जुबिन दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। गुरुवार की सुबह वह घर पर सीढ़ियों से गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस खबर को जानने के बाद फैंस सिंगर की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।

 

घर पर सीढ़ियों से गिरने से जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा उनके सिर और माथे पर भी चोट आई है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। डॉक्टर्स ने अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। उनकी चोटें काफी गंभीर हैं।

 

कुछ दिनों पहले ही जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब उनकी दुर्घटना की खबर के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News