मां बनने वाली है बाॅलीवुड की फेमस सिंगर हर्षदीप कौर, शेयर की बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें

2/5/2021 1:53:12 PM

मुंबई: बी-टाउन गलियारों में इन दिनों एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और काॅमेडियन कपिल शर्मा के गर नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी है। जहां अनुष्का के घर नन्हीं परी आई। वहीं कपिल के घर बेटे का जन्म हुआ। इसके साथ  करीना कपूर खान, अनीता हंसनदानी समेत कई ही बी-टाउन की कई हसीनाएं इस वक्त प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं।

 वहीं अब इस लिस्ट में  मशहूर सूफी सिंगर हर्षदीप कौर का नाम जुड़ गया है। हर्षदीप कौर भी जल्द ही मां बनने वाली हैं।इस बात की जानकारी सिंगरने पोस्ट शेयर कर दी। हर्षदीप ने अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा है। कैप्शन में हर्षदीप ने लिखा-'इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।'

हर्षदीप ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हर्षदीप कौर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। हर्षदीप ने बॉलीवुड को 'कटिया करूं', 'दिलबरो', 'नच दे ने सारे', 'जालिमा' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो न्होंने साल 2015 में मनकीत सिंह संग शादी रचाई थी। 

 

Content Writer

Smita Sharma