चेहरे पर दुख, कहने को पास नहीं कोई शब्द, दोनों हाथ जोड़ आगे बढ़े.. केके के अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे दिग्गज गायक हरिहरन

6/2/2022 11:31:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 31 मई को बॉलीवुड मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ के अचानक निधन ने सबको हिलाकर रख दिया। सिंगर के निधन की खबर पर यकीन कर पाना अभी भी फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। इंडस्ट्री से केके के दोस्त और स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं। हाल ही में प्लेबैक सिंगर हरिहरन की तस्वीरें सामने आई हैं।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केके के निधन की खबर से हरिहरन बेहद दुखी हैं। सिंगर को खोने का दुख हरिहरन के चेहरे पर साफ झलक रहा है।

 

मीडिया से कहने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। वह बस दोनों हाथ जोड़ आगे बढ़ रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें देख बाकी फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं।

वहीं फिल्म और टीवी एक्ट्रेस अन्वेशी व्हाइट आउटफिट पहने सिंगर के घर के बाहर नजर आ रही हैं।
 

 

बता दें, केके सिंगर का पार्थिव शरीर बीती रात कोलकाता से मुंबई उनके घर पहुंच चुका है। अब वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट ले जाने के लिए एंबुलेंस उनके आवास पार्क प्लाजा पर पहुंच चुकी है। केके का अंतिम संस्कार गुरुवार को यानि आज ही किया जाएगा।

 

Content Writer

suman prajapati