कोरोना से जंग हारे सिंगर बिशम्बर शाम्बी, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

10/25/2020 10:14:21 AM

मुंबई: भारत में कोरोना के मामलों में इस समय कमी आई हो लेकिन अभी भी ये वायरस कई जिंदगियां बर्बाद कर रहा है। इस जानलेवा वायरस से लोग रोजाना जिंदगी की जंग हार रहे हैं।  हाल ही में चंडीगढ़ में मशहूर गायक बिशम्बर शाम्बी कोरोना से जंग हार गए। 72 साल के बिशम्बर शाम्बी का इलाज शहर के सरकारी हाॅस्पिटल में हो रहा था लेकिन कोरोना के चलते उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।  सेक्टर 28 स्थित श्मशान घाट में कोरोना नियमों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

बिशम्बर शाम्बी संगरूर के रहने वाले थे लेकिन अपनी पत्नी, एक बेटे और बेटी के साथ वो चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए थे। यहां वो एयरलाइट एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे। बिशम्बर शाम्बी प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी के करीबी दोस्त थे।

Smita Sharma