म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काल 2022: लता दीदी के निधन के बाद 9 दिन बाद बप्पी लहरी ने ली अंतिम सांस, सिंगर संध्या मुखर्जी ने भी दुनिया को कहा अलविदा

2/16/2022 8:34:25 AM

मुबंई: साल 2022 म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काल साबित हो रहा है। 6 फरवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हुआ। अभी लोग उनके जाने के गम से उभरे नहीं थे कि म्यूजिक इंडस्ट्री के 2 महान गायक दुनिया को अलविदा कह गए। बुधवार की सुबह यानि 16 फरवरी को बाॅलीवुड के एक और फेमस सिंगर बप्पी लहरी दुनिया को अलविदा कह गए।

बप्पी लहरी ने 69 की उम्र में अंतिम सांस ली। बप्पी लहरी के अलावा मशहूर बंगाली सिंगर संध्या मुखर्जी चल बसीं। उन्हें हाल ही में हेल्थ इशूज की वजह से कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या को कार्डिएक अरेस्ट हुआ जिसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश भी असफल रही। 

बताया जा रहा है कि 91 साल की संध्या मुखर्जी कुछ हेल्थ समस्याओं से जूझ रही थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही थी। ऐसे में उनके निधन की खबर ने सबको सदमे में डाल दिया है।
 

Content Writer

Smita Sharma