मशहूर सिंगर बंबा बक्या का 49 की उम्र में निधन, मणिरत्नम के पोनियन सेलवन पार्ट 1 में गाया था सॉन्ग

9/2/2022 11:10:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल के मशहूर सिंगर बंबा बक्या का निधन हो गया है। हाल ही में उन्होंने मणिरत्नम के पूनियान सेलवन पार्ट 1 में पोन्नी नधि गीत गाया था। वह महज 49 वर्ष के थे और उनकी अचानक मौत की खबर सुन लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 


अभी तक बंबा की मौत का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। 

 

करियर की बात करें तो बंबा बक्या ने पुलिनंगल और सिमटांगारन जैसे कई हिट गाने गाए थे। वह अपने बैरिटोन के लिए जाने जाते थे। एआर रहमान थे ने सुपरस्टार रजनीकांत की 2.0 में बक्या को लॉन्च किया था। 2.0 में, उन्होंने हिट नंबर पुलिनंगल गाया था।  
 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News