सिंगर अरिजीत सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, A- ब्‍लड डोनर की है जरूरत

5/6/2021 1:08:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की ओर से लेटेस्ट खबर सामने आई है। सिंगर की मां की तबीयत काफी नाजुक है। उन्‍हें  कोलकाता के अस्‍पताल में भर्ती किया गया है और ब्‍लड डोनर की जरूरत है। अरिजीत की मां के हेल्थ की जानकारी एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।


स्वास्तिका ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए लिखा- सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A- ब्‍लड की जरूरत है। सिंगर की मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्‍पताल में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ब्‍लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए।


इस पोस्ट के बाद अरिजीत के फैंस उनकी मां के लिए काफी चिंता व्यक्त कर रहे हैं और उनकी जल्द अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। 

  

 

Content Writer

suman prajapati