Bday Spl: 6 साल की उम्र से सिंगिग करने वाली Alka Yagnik आज हैं करोड़ो की मालकिन, जानें नेटवर्थ

3/20/2023 12:46:11 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 90 के दशक से अपने सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली सिंगर आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। अल्का ने बहुत ही छोटी उम्र में गाना शुरु कर दिया था। जिसकी वजह से आज वह करोड़ो की मालकिन है। तो उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनकी नेथ वर्थ।

 

अलका की कुल संपत्ति
अलका याग्निक का जन्म 1966 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में सिंगिंग करना शुरु कर दिया था। अल्का बॉलीवुड में 90 के दशक से गाना गा रही हैं, और उन्होंने अब तक 2500 से भी ज्यादा गाने हैं। वह बॉलीवुज की सबसे ज्यादा फीच चार्ज करने वील सिंगर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। जिसकी वजह वह करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर की है। भारतीय कैरेंसी में कहा जाए तो 68 करोड़। 

हर महीने इतना कमाती हैं अलका
अलका याग्निक हर महीने लगभग 21 लाख रुपये कमाती हैं और सालभर में उनकी आय 2 करोड़ रुपये के आस-पास है। वह एंडोर्समेंट के लिए ब्रैंड्स से 16 लाख रुपये चार्ज करती है, वहीं, वह रियल स्टेट और स्टॉक्स में निवेश करने में विश्वास रखती हैं। 

10 साल की उम्र में हुई थी करियर की शुरुआत
बता दें कि, अलका याग्निक के करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने अपना पहला गाना आकाशवाणी के लिए गाया था। जब अलका याग्निक 10 साल की थीं तब उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गईं। यहां पर अलका याग्निक की मुलाकात राजकपूर से हुई और अभिनेता को अलका की आवाज काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने ही अलका की मुलाकात लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से करवाई। इसके बाद 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म ‘पायल की झंकार’ का ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाना गाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News