आंखों में आंसू...लड़खड़ाते कदम..पति संग भाई सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंची बहन अफसाना खान

5/31/2022 12:29:50 PM

मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन से सभी सन्न हैं। 28 साल के सिंगर को दिन दहाड़े गोलियां मार कर मौत के घाट उतारा गया। अब बस लोगों के जहन में उनकी यादें रह गई हैं। इकलौते बेटे के यूं चले जाने से मां-बाप का बुरा हाल हो गया है।

वहीं उनकी मुंहबोली बहन और सिंगर अफसाना खान भी बुरी तरह टूट गई हैं। भाई के निधन की खबर मिलते ही वह बेसुध सी हो गईं थीं। अफसाना ने पोस्ट के जरिए अपने दुख को प्रकट किया।

वह हर पल भगवान से अपना भाई वापिस मांग रही हैं। इसी बीच अफसाना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में अफसाना के चेहरे पर भाई को खोने का गम साफ नजर आ रहा है। अफसाना की ये तस्वीरें सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर की बताई जा रही हैं। आंखों में आसूं,लड़खड़ाते कदमों के साथ अफसाना सिद्धू मूसेवाला के मम्मी पापा से मिलने पहुंची थी। 

बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही हैं। मानसा जिले के मूसागांव स्थित पैतृक घर से कुछ देर में अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।

फिलहाल घर पर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। वहां उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ है।मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। 

गौरतलब है कि मूसेवाला का रविवार शाम जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनका सिर, पैर, छाती और पेट गोलियों से छलनी हो गया। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है।
 

Content Writer

Smita Sharma