Whatt!! सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से कहा अलविदा, डिलीट किए सारे पोस्ट

7/19/2022 1:34:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर सक्रिय रहने वाले गायक अदनान सामी ने हाल ही में अपने एक पोस्ट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वजह यह है कि उन्होंने ALVIDA कहकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। अदनान के इस कदम ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। सिंगर के इस पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कोई इसे प्रमोशनल ट्रिक बता रहा है तो कोई इसे पॉपुलर गाने के बोल के साथ मिला रहा है।


अदनान सामी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ अलविदा लिखा है। इसके अलावा उन्होंने ऐसा करने की कोई वजह नहीं बताई है। 


उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-गाना आ रहा है क्या?? एक ने लिखा- ये क्या हुआ सर किसको अलविदा..हम तो आपको यहीं देख के खुश होते हैं। 


ऐसे ही अन्य यूजर्स ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।


बता दें, बीते दिनों सिंगर अदनान सामी अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को चौका दिया था।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati