'सिंबा' सक्सेस पार्टी: रणवीर का दिखा अलग अंदाज, अजय देवगन-रोहित ने की मस्ती

1/8/2019 11:04:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' बॉक्स अॉफिस पर काफी अच्छा धमाल कर रही है। दस दिनों में फिल्म ने 190 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सक्सेस देखते हुए बीती रात पूरी टीम ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया।

 

 

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। फिल्म के सक्सेस पार्टी में पूरी टीम ने खूब मस्ती की। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार कैमियो में नजर आए हैं। ऐसे में इस पार्टी में भी उनकी मौजूदगी ने माहौल को कही ज्यादा शानदार बना दिया।

 

 

इस दौरान अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ पार्टी में पहुंचे थे। फिल्म की इस सफलता से सारा अली खान सबसे ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रही थीं।

 

 

रणवीर सिंह भी पत्नी दीपिका संग पार्टी में पहुंचे थे। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी पार्टी में नजर आए। 

 


बता दें कि 'सिंबा' सारा अली खान के करियर की दूसरी फिल्म है। सारा ने दिसंबर 2018 में ही फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

 

 

अगर वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर जल्द ही फिल्म 'गली बॉय' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'तख्त' में भी नजर आएंगे। वहीं अगर सारा की बात करे तो उनके आगे भी कई प्रोजेक्ट पड़े है। 

 

 

 

 

Konika