''सिम्बा'' का नया पोस्टर रिलीज, कॉमिक अंदाज में दमदार दिखे रणवीर सिहं

12/8/2018 6:32:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'सिम्बा' की प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में अब उन्होंने फिल्म का नया धमाकेदार पोस्टर कॉमिक क्लेवर के साथ रिलीज किया है। 


इस नए पोस्टर में रणवीर पुलिस की वर्दी पहने हुए कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं वहीं हाथ में उन्होंने पिस्तौल पकड़ी हैं जिसमें से धुआं निक रहा है। पोस्टर रिलीज करते हुए रणवीर ने लिखा 'जो दे तो त्रास, त्याची मी घेतो क्लास'।

'सिम्बा' में दिखे 'सिंघम'

बीते दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का फिल्म के प्रति और क्रेज बढ़ गया है। फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह के अलावा अजय देवगन की भी धांसू एंट्री दिखाई गई थी। ट्रेलर देखकर तो हम कह सकते हैं कि 'सिम्बा' में 'सिंघम' का दीदार भी हो सकता है। 

रोहित शेट्टी ने 'गोलमाम 5' का किया ऐलान 

फिल्म 'सिम्बा' के पहले गाने आंख मारे में रोहित शेट्टी ने 'गोलमाम 5' का ऐलान भी कर दिया। दरअसल, इस गाने के आखिर में गोलमाल की कास्ट नजर आईं। जिन्होंने डांस के साथ फैंस को ये बता दिया कि वह जल्द ही गोलमाल 5 दर्शकों के सामने लाने वाले हैे, लेकिन इस दौरान अजय देवगन नजर नहीं आए। हालांकि 'सिम्बा' में अजय देवगन नजर आ सकते हैं। 

 

Neha