इरफान खान और ऋषि कपूर के बीच दिखे अजीब संयोग,बीमारी, इलाज, मां और निधन...

5/4/2020 10:00:06 AM

मुंबई: कोरोना वायरस के संकट के बीच बी-टाउन इंडस्ट्री ने 29 और 30 अप्रैल कोअपने दो बड़े स्टार्स को खो दिया है। जहां 29 अप्रैल को एक्टर इरफान खान का निधन हुआ। वहीं उसके अगले दिन दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 67 साल के ऋषि को खराब तबीयत के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन महज 24 घंटे के अंतराल में हुआ था। यह महज एक तरह से संयोग ही है कि बीमारी से लेकर मौत और कैंसर के इलाज तक में उन दोनों के बीच काफी समानताएं देखी गईं।  एक नजर इन समानताओं पर....

PunjabKesari

कैंसर की वजह से हुआ दोनों का निधन

दरअसल, ऋषि कपूर और इरफान खान का एक दिन के अंतराल पर निधन कई मायनों में एक अजीब संयोग ही है। दोनों दिग्गज स्टार्स की मौत कैंसर की वजह से हुई है। वहीं इस बात पर ध्यान देना आवश्यक है कि ऋषि और इरफान दोनों को कैंसर हुआ था और साल 2018 में विदेश जाकर इसका इलाज करवाया था। ऋषि कपूर जहां अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा रहे थे। वहीं इरफान लंदन में इलाज करवा रहे थे।

PunjabKesari

 

एक ही साल में इलाज करवा कर वतन लौटे दोनों

इरफान खान जहां फरवरी 2019 में लंदन से इलाज करवा कर लौटे। वहीं ऋषि कपूर अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर साल 2019 के सितंबर में इंडिया लौटे थे।

PunjabKesari

 

दोनों ही नहीं शामिल हो सके मां के अंतिम संस्कार में

कैंसर के अलावा इरफान खान और ऋषि कपूर में एक और समानता थी और वह थी उनकी मांएं। दरअसल, इरफान की मां सईदा बेगम का निधन 3-4 दिन पहले ही हुआ। लेकिन लॉकडाउन और अस्पताल में भर्ती होने के कारण इरफान उनके जनाजे में शामिल नहीं हो सके। कुछ ऐसा ही ऋषि कपूर के साथ भी हुआ था। ऋषि कपूर भी अपनी बीमारी के चलते न्यू यॉर्क में थे और मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

PunjabKesari

ऋषि कपूर की मां कृष्णा कपूर का निधन 1 अक्टूबर 2018 को हुआ था। सितबंर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर होने केबारे में पता चला था, जिसके बाद वह वाइफ नीतू के साथ इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। इसी वजह से वह अपनी मां के अंतिम दिनों में भी साथ नहीं रह सके।

PunjabKesari

गुरुवार को ऋषि कपूर का निधन

67 साल ऋषि  को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद एक्टर लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा है। एक्टर को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari

बुधवार को इरफान का निधन

एक्टर इरफान 54 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News