फैंस को झटका: जल्द ऑफएयर होगा सीरियल ''सिलसिला बदलते रिश्तों का 2''

6/25/2019 5:04:10 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 2' के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। ये मशहूर टीवी शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' का दूसरा पार्ट है। इस टीवी शो को बंद करने के बाद दर्शकों की बेहद मांग पर इसका दूसरा भाग बनाया गया था। पहले पार्ट को टीवी पर प्रसारित किया गया था जहां लीड रोल में दृष्टि धामी, शक्ति अरोड़ा और अदिति शर्मा थे। ये टीवी शो एक्स्ट्रा मैरिटिअल अफेयर पर आधारित था। ये काफी लोकप्रिय टीवी शो भी था। हालांकि बाद में इस टीवी शो के कंटेट को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन लोकप्रियता का आलम ये था कि इस टीवी शो को ऑफ एयर करने के बाद दोबारा ऑन एयर तक किया गया था।

 

 

यहां तक की ऐसा पहली बार हुआ था कि इस टीवी शो को ऑफ एयर करने के महीने बाद ही इसे मेकर्स ने दोबारा ऑन एयर कर दिया था। लेकिन बात ज्यादा दिन बनी नहीं। शो में आए नए ट्रैक के चलते टीवी शो की लीड एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाथ खींच लिया था। दृष्टि के जाने के बाद ये टीवी शो ज्यादा दिन नहीं चला और बंद कर दिया गया। लेकिन फैंस के बेहद डिमांड पर बीते साल जुलाई में 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 2' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑन एयर किया गया।

 

Konika