पंचत्वों में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला: कांपते हाथों के साथ पिता ने दी बेटे को मुख्गनि,हजारों आंखों में गम दे गया सिंगर

5/31/2022 3:25:39 PM

मुंबई: सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। अब उनकी याहें हैं जो हर किसी के दिलों में जिंदा रहेंगी। 29 मई की शाम दिन दिहाड़े गोलियां चला सिद्धू मूसेवाला का शरीर छलनी कर दिया गया। जिस जवान बेटे में मां-बाप ने अपना बुढ़ापे का सहारा देख रहे थे वह बेटा उन्हें छोड़ कर चला गया।इकलौते बेटे के मौत बूढ़े मां-बाप को बहुत बढ़ा सदमा दे गई।

वहीं आज 31 मई को सिद्धू मूसेवाला को परिवार, करीबियों और उनके चाहने वालों ने अंतिम विदाई दी। सिद्धू मूसेवाला का पार्थिक शव ट्रैक्टर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सिद्धू मूसेवाला का अंमित संस्कार गांव के श्मशान घाट के बजाए उनकी अपनी जमीन पर किया गया।

इस दौरान पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। आंखों के सामने जवान बेटे के पार्थिव शरीर को देख मां बेसुध हुए जा रही थी।

ये पल उनके चाहने वालों के लिए बड़ा सेटबैक है। इस मोमेंट से गुजरना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा।

 

बलकौर जिस बेटे को अपना गौरव, अपना स्वाभिमान मानते थे और हर किसी को उसके बारे में छाती चौड़ी करके बताते थे आज उस बेटे की अर्थी अपने कंधे पर उठाए नजर आए।


सिद्धू मूसेवाला के आखिरी सफर में हज़ारों चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मूसेवाला के चाहने वालों का कहना है कि उनके कत्ल करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

28 साल के मूसेवाला पर ताबड़तोड़ 30 गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी। पंजाब में जिसके सुर का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला, संगीत के क्षेत्र में एक युवा सिंगर ने पंजाब ही नहीं दुनिया में धूम मचाई उस सिंगर की आवाज कुछ इस तरह हमेशा के लिए खामोश हो जाएगी किसी ने सोचा नहीं था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🅽🅸🅼🆁🅰🆃 🅺🅷🅰🅸🆁🅰 (@nimratkhairabeauty)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by OSM MUNDE KUDIYAN  (@osm_munde_kudiyan)

Content Writer

Smita Sharma