महिला सुरक्षा पर सिद्धार्थ शुक्ला का ट्वीट-''खुद को ऐसा बनाओ कि कोई भी लड़की आपके साथ अंधेरे कमरे में भी सुरक्षित महसूस करे''

3/5/2021 9:23:55 AM

 मुंबई: देश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वैसे तो लड़कियों की सुरक्षा के लिए कई तरह की हेल्पलाइन्स और अभियान चलाए जा रहे हैं पर आए दिन रेप, दहेज के लिए महिला की बलि चढ़ा देना जैसी कई खबरें सामने आती हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि अभियान और हेल्पलाइन नंबर चला देना की काफी है क्या इन सबसे ये सब अपपाध होने बंद हो जाएंगे।

 

इसी मुद्दे पर बात करते हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने फैंस को एक मैसेज देते हुए ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट के जरिए उन्होंने इन अभियानों के साथ-साथ खुद को बदलने की भी बात कही हैं।

 

'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने लिखा- 'जो भी दुनिया में हो रहा है उसके बारे में बहुत कुछ पढ़ने और सुनने के बाद बस मैं यही कहना चाहता हूं कि खुद का चरित्र ऐसा बनाएं कि कोई भी लड़की आपके साथ अंधेरे कमरे में भी सुरक्षित महसूस करे।' सिद्धार्थ के इस ट्वीट के बाद से उनके फैंस इसे री-शेयर करने में लगे हुए हैं।बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। 

काम की बात करें तो सिद्धार्थ इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में बिजी हैं। इसमें सिद्धार्थ के अपोजिट सोनिया राठी हैं। इसमें सिद्धार्थ का अगस्त्य का किरदार निभाएंगे। वहीं सोनिया रूमी के रोल में हैं। पहले ये वेब सीरिज 13 फरवरी को रिलीज होनी थी। वहीं अब खबरें हैं कि ये सीरिज अप्रैल में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सिद्धार्थ शहनाज गिल संग एक साॅन्ग 'हैबिट' में नजर आ सकते हैं। इसे श्रेया घोषाल ने गाया है। 
 

Content Writer

Smita Sharma