शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला की इन तस्वीरों में बसती है कायनात, देखें सिडजान की मोहब्बत के अनदेखे रंग

9/2/2021 1:10:21 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के विनर और टीवी की मोस्ट पॉपुलर सेलेब्रिटी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है। सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर का हार्ट अटैक के चलते निधन हुआ।  इस निधन के बाद लोगों के जहन में फैमिली के बाद जिस का ख्याल आ रहा है वह है सिद्धार्थ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल। दोनों की मुलाकात बिग बाॅस 13 के दौरान हुई थी। इस जोड़ी की नोक-झोंक को फैंस ने काफी पसंद किया।

फैंस इस जोड़ी को सिडनाज के नाम से बुलाते थे। दोनों ने कई बार एक दूसरे के संग प्यार का इजहार किया लेकिन अपने रिश्ते की खबर पर अधिकारिक मुहर लगाने से बचते रहे। हाल ही में सिद्धार्थ शहनाज संग स्पाॅट हुए थे लेकिन किसी को क्या पता था कि वे अपनी फेवरेट जोड़ी को आखिरी बार देख रहे हैं।

 सिद्धार्थ शहनाज को अकेला छोड़ गए हैं।  अब सिद्धार्थ के निधन के बाद इस कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो  सिडजान की मोहब्बत के अनदेखे रंग दिखा रही हैं।  

बालिका वधु में शिव के किरदार से पॉपुलर हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कई रियालिटी शोज में भी भाग लिया था। सिद्धार्थ 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखलाजा' जैसे शो में नजर आएं। उन्होंने सीरियल दिल से दिल तक है में काम किया।

सिद्धार्थ, करण जोहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में भी सेकेंड लीड थे। हाल में ही में 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3' नाम की वेब सीरीज में सिद्धार्थ नजर आए थे। लोगों ने सीरीज को बहुत पसंद किया था। आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला को 'डांस दीवाने' में शहनाज गिल के साथ देखा गया था। 

 

Content Writer

Smita Sharma