Mirchi Music Award: सिद्धार्थ-शहनाज ने बाहों में बाहें डाल किया डांस, देखें ''सिडनाज'' का रोमांटिक वीडियो

2/26/2020 8:51:54 AM

मुंबई: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की 'बिग बॉस 13' की जर्नी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीद दोस्ती बरकरार है। दोनों की क्यूट बाॅन्डिंग और नोक झोंक फैंस को इस कदर पसंद गया कि #SidNaaz ट्रेंड होने लगा।

'बिग बॉस' के खत्म होने के बाद दोनों इस जोड़ी को मिस कर रहे हैं। जब सिद्धार्थ ने भी शो मुझसे शादी करोगे में एंट्री ली तो शहनाज के साथ-साथ फैंस भी काफी इमोशनल और खुश हुए। इसी बीच हाल ही में इन दोनों का एक रोमांटिक डांस वीडियो सामने आया है।

दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज बहुत जल्द मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड 2020 में परफॉर्म करते दिखाई देंगे। दोनों ने डांस रिहर्सल भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर दोनों का डांस रिहर्सल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सिडनाज का ये डांस वीडियो देख उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज 'कबीर सिंह' के साॅन्ग 'बेखियाली' और 'केसरी' मूवी के गाने 'माही वे' में डांस करते दिख रहे हैं। सिडनाज की इस डांस परफॉर्मेंस का रिहसर्ल वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब ये खबर सुनकर सिडनाज फैन्स जरूर इस परफॉर्मेंस को देखने का इंतजार कर रहे होंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

“Sidharth a ja tuje thore se dance step btaon chal na Sayapa Besti hoti rehti ha jab dance karne bolte han mazaq Han jata ha😂” Remember that scene! Just focus on Sid he was copying that other choreographer.. I’M DEAD YAAR! #SidNaaz

A post shared by Shaheer Erica Pearl fan club (@keet_sach) on Feb 25, 2020 at 1:43pm PST

 

बता दें कि शहनाज इन दिनों रियालिटी शो मुझसे शादी करोगे में बिजी हैं। इस शो में उन्हें अक्सर सिद्धार्थ को याद करते देखा जाता है। शहनाज का सिद्धार्थ के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Vc:-@cap_weirdo

A post shared by sidnaaz.fan.flipper1227 (@sidnaaz.fan.flipper) on Feb 25, 2020 at 3:39pm PST

 

Smita Sharma