सिद्धार्थ शुक्ला की ट्विटर पर बादशाहत, शहनाज समेत इन Bigg Boss पर्सनैलिटीज को भी मिला खूब प्यार

12/10/2021 10:48:46 AM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो बिग बॉस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक हैं। शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स भी आए, जो भले ही पहले से मशहूर रहे हों, लेकिन उनका स्वभाव देखने के बाद दर्शक उन पर पूरी तरह फिदा हो गए। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। बिग बाॅस के दौरान दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फेवरेट प्रतियोगियों को लेकर अपनी राय रखी। साल 2021 के अंत में ट्विटर ने उन टाॅप 5 कंटेस्टेंट क लिस्ट निकाली जो ट्विटर पर छाए रहे। आइए आपको बताते हैं कि साल 2021 में ट्विटर पर किन BB कंटेस्टेंट्स ने राज किया।

सिद्धार्थ शुक्ला

दिवंगत एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर का नाम आज भी सभी की जुबां पर कायम है। सिद्धार्थ के नाम सबसे अधिक ट्वीट किए गए। भले ही इस समय  'बिग बॉस' का 15वां सीजन टेलिकास्ट हो रहा है, लेकिन फैंस यही कहते पाए जाते हैं कि सिद्धार्थ जैसा कोई कंटेस्टेंट नहीं मिला।

सिद्धार्थ ने शो में न सिर्फ गलत चीजों पर आवाज उठाई, बल्कि लोगों के खिलाफ जाकर भी सच का साथ दिया  शहनाज गिल संग सिद्धार्थ की जोड़ी को भी बहुत प्यार मिला। उनकी नोंक-झोंक लोगों को आज भी पसंद है और उन्हें प्यार से SidNaaz कहा जाता है। इस सीजन को सिद्धार्थ और शहनाज के नाम से ही जाना जाता है। 

सिद्धार्थ ने इसी साल 2 सितंबर को आखिरी सांस ली। उनकी अचानक मौत ने सभी को झकझोर दिया था। शहनाज और सिद्धार्थ को लेकर भी अक्सर ट्विटर पर कुछ न कुछ ट्रेंड होता रहता है।

रुबीना दिलाइक

'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक ने शो जीतने के बाद सुर्खियां बटोरीं। उनके फैंस लगातार ट्विटर के माध्यम से उनके प्रदर्शन की सराहना कर रहे हैं। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ लोग उनके फैशन सेंस के भी दीवाने हैं। यही वजह है कि इस साल वो ट्विटर पर भी ट्रेंड में रहीं।

 

शहनाज गिल

पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल अपने बेबाक पर्सनैलिटी की वजह से जानी जाती हैं। शहनाज ने जब 'बिग बॉस 13' में एंट्री ली थी ब उन्हें सिर्फ पंजाब के लोग जानते थे, लेकिन इस शो ने उन्होंने अलग पहचान दिलाई। अपने चुलबुले अंदाज और 'नो फिल्टर' पर्सनैलिटी की वजह से उन्हें पसंद किया जाने लगा। वो शो में सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब रहीं।

ऐसे में सिद्धार्थ के जाने के बाद फैंस उन्हें ट्विटर पर अक्सर सपोर्ट करते दिख जाते हैं। अपने खास दोस्त के गुजर जाने के बाद शहनाज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, लेकिन फैंस उन पर खूब प्यार बरसाते हैं। ट्विटर पर उनकी बिग बॉस की जर्नी के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं।


राहुल वैद्य

सिंगर और बिग बाॅस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य  भी ट्विटर पर काफी ट्रेंड में रहे। उन्हें अपने स्ट्रॉन्ग ओपिनियन के लिए जाना जाता है। शो में रुबीना दिलैक के साथ उनका काफी झगड़ा भी हुआ, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में रहे। उन्होंने एक और रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में भी हिस्सा लिया।

जैस्मीन भसीन

जैस्मीन भसीन टीवी की पाॅपुलर हसीनाओं में से एक हैं। वह भी राहुल वैद्य, रूबीना दिलाइक के सीजन में नजर आईं थीं। बिग बाॅस 14 के दौरान अली गोनी संग उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई। यही वजह रही कि ट्विटर पर जैस्मीन काफी ट्रेंड में रहीं।

Content Writer

Smita Sharma