प्रत्युषा के निधन के बाद सिद्धार्थ ने निभाया बेटे का फर्ज,एक्ट्रेस के पिता ने कहा-'लॉकडाउन में जबरदस

9/4/2021 8:04:33 AM

मुंबई: 3 सितंबर की दोपहर को एक्अंटर सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम  संस्कार हुआ। ओशिवारा श्मशान घाट में परिवार और दोस्तों ने सिद्धार्थ को नम आंखों से विदाई दी। उनकी मां रीता शुक्ला ने बेटे को मुखाग्नि दी और करीबी दोस्त शहनाज गिल भी मौजूद रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर की सुबह छोटी-सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला दरियादिल इंसान थे।

अपनी को- स्टार और एक्ट्रेस  प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड के बाद, वो उनके परिवार के लगातार संपर्क में थे और मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस बात की जानकारी दिवंगत प्रत्युषा के पिता ने एक मीडिया हाउस को दिये इंटरव्यू में दी है। सिद्धार्थ और प्रत्युषा दोनों ही बालिका वधू से घर-घर फेमस हुए थे।

प्रत्युषा के पिताजी शंकर बनर्जी ने कहा कि सिद्धार्थ की मौत की खबर ने उनको गहरा सदमा दिया है। उन्हें सिद्धार्थ की इतनी छोटी-सी उम्र में मौत की वजह समझ नहीं आई। उन्होंने बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को अपने बेटे की तरह मानते थे। उनकी और प्रत्युषा के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। वो अक्सर प्रत्युषा के परिवार से मिलने भी आते थे।

उन्होंने आगे कहा-'लॉकडाउन में सिद्धार्थ शुक्ला ने उनके अकाउंट में जबरन बीस हजार रुपये डाले थे। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा की मौत के बाद लोगों ने सिद्धार्थ और मेरी बेटी के बीच रिलेशनशिप को लेकर कई बातें कहीं थी। इसी वजह से सिद्धार्थ ने फिर हमारे घर आना छोड़ दिया था। लेकिन वो लगातार हमारे संपर्क में रहते थे। लॉकडाउन के वक्त में वो हमारा हालचाल लेते रहते थे। वो मैसेज में हमसे हेल्प के लिए पूछते थे। हमारी कुशलक्षेम पूछते थे।' 

बता दें कि  बुधवार रात को सिद्धार्थ करीब दस से ग्यारह बजे के बीच घर लौटे तो उनको असहज महसूस हुई। उन्होंने अपनी करीबी दोस्त शहनाज को बुलाया और बैचेनी होने पर रात में कुछ वक्त के लिए उनकी गोद में लेटे। इस दौरान उनकी मां और शहनाज ने सिद्धार्थ को नींबू पानी और आइसक्रीम भी देनी चाहिए। अगली सुबह सिद्धार्थ अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर ने उनके फैंस और सिनेमा प्रेमियों को सकते में डाल दिया।

Content Writer

Smita Sharma