जिन तालिबानियों के आगे 3 लाख सैनिक झुक गए,वहां डटी हुईं हैं महिलाएं, हकों के लिए लड़ती इन औरतों के मुरीद हुए सिद्धार्थ शुक्ला

8/20/2021 8:04:29 AM

मुंबई: 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया। इस कब्जे के बाद तालिबानियों का  पूरे देश पर उसका कंट्रोल हो गया है। जिन तालिबानियों के आगे 3 लाख अफगान सैनिक झुक गए, वहीं कुछ महिलाओं को इनकी हुकूमत मंजूर नहीं है। बुर्का पहने ये महिलाएं देश के झंडे को ओढ़कर सड़कों पर नारेबाजी कर रही हैं।

तालिबानी लड़ाके कभी इन पर गुस्साते हैं तो कभी बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश भी करते हैं लेकिन इनके हौसले इन्हें आगे ही बढ़ाते जा रहे हैं।

अपने हक के लिए लड़ रही इन महिलाओं के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। एक्टर और बिग बाॅस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने ही महिलाओं की हिम्मत को सलाम किया।

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'खुद के लिए खड़े होने के लिए अफगानिस्तान की महिलाओं को सलाम।' सिद्धार्थ शुक्ला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस ट्वीट पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने अफगानिस्तान-तालिबान के युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सिद्धार्थ ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर लिखा था-अफगानिस्तान के हालात देखकर हताश हूं। क्या इंसानियत अब भी जिंदा है!!!

काम की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में अपनी दोस्त शहनाज गिल के साथ बिग बाॅस ओटीटी में नजर आए थे। इसके अलावा वह जोड़ी जल्द ही रियालिटी डांस शो डांस दीवाने 3 में नजर आएगी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो सिद्धार्थ शहनाज संग एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखेंगे। 


 

Content Writer

Smita Sharma