पहले पति खोया फिर बच्चा..इकलौते बेटे सिद्धार्थ के जाने के बाद ऐसे वक्त बिता रही हैं मां रीता, हंसते चेहरे के पीछे छिपा दर्द देख भीग गईं लोगों की आंखें
4/27/2022 12:50:59 PM
मुंबई: इंसानी जीवन कितना ही अस्थिर क्यों ना हो इसकी सबसे बड़ी हकीकत है मौत।जिंदगी कब किसी से मुख मोड़ ले ये किसी को पता नहीं। किसको पता था बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला जो सफलता की सीढ़ियां चलते चले जा रहे थे। एक दिन अचानक सबको रूलाकर इस दुनिया से चले जाएंगे। बीते साल सितंबर में सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुआ निधन हर किसी को गम दे गया। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के गुजर जाने का असर सबसे ज्यादा उनकी मां रीता शुक्ला और दोस्त शहनाज पर पड़ा।
एक मां ये बेहद दुखदायक है, जिसके जीवन के अंतिम पड़ाव में उसका इकलौता बेटा यूं अचानक साथ छोड़ कर चला गया। ये दुख और भी तब बढ़ जाता है जब उस औरत का पति भी दुनिया में न हो लेकिन इकलौते बेटे के निधन से टूटी रीता शुक्ला ना केवल खुद को संभाला बल्कि सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज को फिर से हंसना सिखाया।
जहां शहनाज गिल अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वही उनकी मां रीता 'ब्रह्मकुमारी' के साथ अपना समय बिता रही हैं। वहां की तस्वीरें पहले भी कई बार सामने आई हैं।
एक बार फिर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स ने वहां की फोटोज शेयर की है।
इन तस्वीरों में रीता मां आश्रम में बच्चों के साथ समय बिताती हुई दिखाई दीं। दरअसल, वह बच्चों के लिए लगाए गए समर कैंप में ऐक्टर की मां पहुंची थीं। अब फैन्स ने वहां बिताए पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। साथ ही उनके लिए दुआ की।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रीता मां स्टेज परबैठी हुई हैं और बच्चे उनके पैर छू कर आशीर्वाद ले रहे हैं। रीता मां उन्हें टॉफी दे रही हैं। इसके अलावा वह माइक पर कुछ कहती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
फैंस ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला स्टेज पर मां रीटा के लिए परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में लिखा है- 'आई लव यू मॉम।' साथ ही कैप्शन लिखा- 'सबसे ज्यादा मजबूत और दयालु मां। ये अभी भी भगवान में भरोसा रखती हैं और सब तरफ प्यार फैलाती हैं।'
एक यूजर ने लिखा- 'स्ट्रांग और दयालु मां।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'पहले पति खोया फिर बच्चा अब अपनी जर्नी दूसरे बच्चों के लिए है।' एक ने लिखा-'सुकून मिलता है जब मां खुश होती है।'
The most strongest and kind hearted mother 🙌😍
— 𝕾𝖍𝖗𝖎𝖗𝖆𝖒 🤓 (@Shriram_13) April 25, 2022
The way she still believes in god and spreading only pyaar everywhere 🥰#SidharthShukla#RitaMaa pic.twitter.com/ZsynB6ReHz
बता दें कि सिद्धार्थ अपनी मां के बहुत करीब थे। बिग बॉस 13 में भी जब वह थे तब-तब मां का जिक्र करते रहते थे। उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मां के साथ की कई फोटो और वीडियो फैंस ने शेयर की थी।