शहनाज-टोनी के गाने ''कुर्ता पजामा'' पर सिद्धार्थ शुक्ला का रिएक्शन, बोले- क्या बकवास गाना है...

7/17/2020 4:23:13 PM

मुंबई: 'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज गिल कौर और टोनी कक्कड़ का गाना 'कुर्ता पजामा' रिलीज हो चुका है।गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इसके साथ ही शहनाज और टोनी कक्कड़ के गाने पर एक घंटे में ही लाखों व्यूज आ गए थे।

इसी बीच इस गाने को लेकर शहनाज के दोस्त और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने मजेदार ट्वीट किया हैं। उन्होंने लिखा-'कुर्ता पजामा काला काला काला काला क्या बकवास गाना है, मुंह पर ही चढ़ गया।

इसके साथ ही उन्होंने फनी इमोजी बनाए हैं। एक्टर के इस ट्वीट को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर शहनाज ने कमेंट करते हुए लिखा-'क्या बात है सही है।'इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। इसके अलावा सिद्धार्थ ने शहनाज के इस गाने को अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। 

बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों की जोड़ी को बिग बॉस 13 में खूब पसंद भी किया जाता था। फैंस उन्हें सिडनाज कहते हैं। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दर्शन रावल के म्यूजिक एल्बम भुला दुंगा में भी नजर आए थे।तरों के खिलाड़ी' के भी विजेता रह चुके हैं. 

Smita Sharma