सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर बिलखबिलख कर रोईं फैन, बोलीं-वो कभी नहीं मर सकते, हम उन्हें हमेशा जिंदा रखेंगे''

9/2/2021 6:02:58 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अचानक हुए निधन की   खबर ने परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचाया है। फैंस सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ से जुड़ी  यादें शेयर करके इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच  एक्टर की एक फैन का वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल होता दिखाई दे रहा है। ये लड़की सिद्धार्थ के निधन की खबर पाकर बिलखते हुए दिख रही है।

इसके साथ ही कैमरे के सामने सभी से ये कहती नजर आ रही है कि सिडनाज कभी नहीं मर सकते। वीडियो में रोते हुए ये लड़की लोगों ने रिक्वेस्ट करती दिख रही है  'प्लीज कोई ये मत कहो कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे, सिद्धार्थ और सिडनाज कभी नहीं मर सकते। हम फैंस उन्हें हमेशा जिंदा रखेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

 

रोते हुए ये लड़की बता रही है कि उसकी जिंदगी में सिद्धार्थ क्या मायने रखते थे। इस फैन ने शहनाज गिल को लेकर भी बात की है।

बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ के निधन की खबर आई थी। बताया जा रहा है कि उनकी मौत मैसिव हार्ट अटैक के कारण हुई है। खबरें हैं कि रात 3 बजे सिद्धार्थ शुक्ला ने सीने में दर्द हुआ था। उन्होंने मां से पानी मांगा और सो गए।

अगली सुबह जब सिद्धार्थ की मां उन्हें उठाने गई तो वह रिस्पाॅन्स नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कूपर हाॅस्पिटल ले जाया गया जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सिद्धार्थ की मौत की खबर के बाद स्टार्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, वरुण धवन जैसे स्टार्स ने ट्वीट किए। वहीं आसिम रियाज, राजकुमार राव, संभावना सेठ,राहुल महाजन समेत कई स्टार्स एक्टर के घर पहुंचे। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। सिद्धार्थ ने 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Content Writer

Smita Sharma