इकलौटे बेटे सिद्धार्थ को खोने के बाद मां के 2 ‘पावरफुल शब्द’ के मुरीद हुए फैंस, हिम्मत देख कहा-''Shukriya Rita Maa''

9/7/2021 11:07:51 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार थे जो हर पल किसी ना किसी तरीके से फैंस के साथ जुड़ रहते थे। वहीं वजह है कि जब एक्टर के निधन की खबर आईं तो पूरा देश सदमे में पहुंच गया। सिद्धार्थ के फैंस को सिडहार्ट्स के नाम से जाना जाता है। सिडहार्ट्स के अलावा सिद्धार्थ और उनकी करीबी दोस्त शहनाज गिल के फैंस उन्हें सिडनाज कहते हैं।

SidHearts, SidNaaz हो या फिर Shehnaazians इस खबर के बाद हर कोई  मानसिक रूप से टूट गया और लोगों ने अपना दुख व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। वहीं 6 सितंबर को सिद्धार्थ की फैमिली ने करीबियों और उनके फैंस के लिए आनलाइन प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस प्राथर्ना सभा में ब्रह्मकुमारी दीदी द्वारा कहीं अत्याधमिक बातें सुन हर किसी के परेशान मन को सकून मिला। इस अत्याधमिक प्राथर्ना सभा को आयोजित करने के लिए अब फैंस सिद्धार्थ की मां का शुक्रिया कह रहे हैं। फैंस कई तरह के ट्वीट कर रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा-'हम सब इतने सारे उत्तर खोज रहे थे। हम सभी कई विचारों से परेशान थे लेकिन आज प्रार्थना सभा में हमें एक-एक जवाब मिला। रीता मां आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आप जानते हैं कि हम सब इतने परेशान थे इसलिए आपने हमारे लिए यह व्यवस्था की।'


एक ने लिखा-'शुक्रिया सिद्धार्थ, आप जो कुछ भी थे, जो कुछ भी आप हैं और जो कुछ भी आप होंगे उसके लिए शुक्रिया रीता मां हमेशा एक उदाहरण स्थापित करने के लिए कि एक आदर्श मॉडल कैसा दिखना चाहिए। हमें अपने परिवार के हिस्से के रूप में मानने के लिए। एक सुंदर चमकते सितारे को बनाने के लिए।'  

एक ने लिखा-''मैं: हे सिड, आप देश भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं, यहां तक ​​कि रीता मां भी नंबर 12 पर ट्रेंड कर रही है और यह ट्रेंड पूरी तरह से अनियोजित था !! # सिद्धार्थ शुक्ला स्वर्ग से: आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शुक्रिया सिद्धार्थ।''

बेटे के निधन की शाम मां रीता ने कहे थे ये शब्द

सिद्धार्थ की प्रेयर मीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस में सिस्टर शिवानी बात करती दिख रही हैं।वीडियो में सिस्टर शिवानी सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला के उन शब्दों के बारे में बताती हैं जो उन्होंने बेटे को खोने के बाज कहे थे। सिस्टर शिवानी कहती हैं- '2 तारीख को शाम को जब मैंने रीता बहन से फोन पर बात की, यानी सिद्धार्थ भाई की मम्मी। जो हमे अभी दीदी ने बताया ना मां की परवरिश, संस्कार, पालना... तो जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने फोन पर आकर कहा- ओम शांति।'

 

सिस्टर शिवानी आगे कहती हैं- 'इस ओम शांति में इतनी स्थिरता थी, इतनी शक्ति थी। मैंने सोचा कि ये भगवान ये कौन-सी शक्ति है जो इस मां के मुख द्वारा बोल रही है।' 

फिर मैंने कहा- 'रीता बहन आप ठीक है।' उन्होंने कहा- 'मेरे पास परमात्मा की शक्ति है। क्या महान आत्मा है, जिसकी मां इतनी महान है कि उस समय भी उनके मन में सिर्फ एक ही संकल्प है कि वो खुश रहेगा जहां भी जाएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shehnaaz👑army💪 (@shehnaazian4evr)

 

 सिस्टर शिवानी कहती हैं रीता बहन ने कहा-'वो गुरुवार को अमृत वेले को हया है... ये तो परमात्मा का बहुत बड़ा इशारा है। मैं रोक कर उसको तकलीफ नहीं दूंगी। उसको आशीर्वाद दूंगी। वो जहां जाएगा खुश रहेगा।' रीता शुक्ला की ये बात सुन हर कोई उनकी हिम्मत की प्रशंसा कर रहा है। 

 

बता दें कि सिद्धार्थ का 2 सितंबर को निधन हो गया था। 3 सितंबर को ओशिवारा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। रीता शुक्ला ने अपने हाथों से अपने जवान बेटे की मुखाग्नि दी थी।

Content Writer

Smita Sharma