'जबरिया जोड़ी' का दूसरा साॅन्ग 'जिला हिलेला' आउट, एली अबराम संग ठुमके लगाते दिखे  सिद्धार्थ

7/12/2019 10:32:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म जबरिया जोड़ी का दूसरा साॅन्ग 'जिला हिलेला' हाल ही में रिलीज हुआ। इस गाने में सिद्धार्थ एली अबराम के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं। यह साॅन्ग बिहारी गाने 'लचके जब कमरिया' का रीक्रिएट वर्जन है, जो काफी मस्ती भरा गाना है।

इस गाने को सुन कर आप थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है इस गाने को मोनाली ठाकुर, राजा हसन, देव नेगी और प्रवेश मलिक ने गाया है। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये बिहार के होने वाले पकड़वा विवाह पर आधारित है। फिल्म में परिणीति और सिद्धार्थ के अलावा संजय मिश्रा, अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी, नीरज सूद समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया है।

फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म के जरिए परिणीति और सिद्धार्थ की जोड़ी पांच साल बाद एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म  हंसी तो फंसी में काम किया था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 

 

Smita Sharma