सिद्धार्थ- परिणीति स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' रिलीज को तैयार
6/3/2019 7:24:41 PM
नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के साथ सीजन की बहुप्रतीक्षित शादी का आनंद लेने के लिए हो जाइए तैयार। फिल्म 'जबरिया जोड़ी' इस साल 2 अगस्त, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। पॉवर-पैक टैलेंट और दिलचस्प कांसेप्ट के साथ शादी को सीजन की सबसे प्रतीक्षित एंटरटेनर फ़िल्म में से एक माना जा रहा है।
फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया दिलचस्प पोस्टर रिलीज किया है और लिखा,"The surprise wedding of the year set to arrive on August 2
The surprise wedding of the year set to arrive on August 2.#JabariyaJodi #JabariyaJodiOn2ndAugust@ParineetiChopra@ektaravikapoor #ShobhaKapoor@RuchikaaKapoor @ShaaileshRSingh#PrashantSingh @balajimotionpic
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) June 3, 2019
प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित "जबरिया जोड़ी" में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा, अभय सिंह और बबली यादव के किरदार में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में बिहार में होने वाले पकड़वा विवाह (शादी के लिए दूल्हे का जबरन अपहरण करना) पर एक दिलचस्प कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
Zabardasti release date change karwayaaa;) ! Dint wanna release between two eclipses ....So when too many releases came on that day .... we moved to 2 Nd August !!!!! See u at the theatres pic.twitter.com/gfk9ytSr5s
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) June 3, 2019
फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेश सिंह की कर्मा मीडिया नेट के बैनर तले बनी यह फ़िल्म एकता कपूर द्वारा निर्मित है। प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त, 2019 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।