PICS: परिणीति चोपड़ा के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा

2/19/2019 3:57:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा सोमवार रात को परिणीति चोपड़ा के साथ सोहो हाउस के बाहर स्पॉट हुए। ये दोनों यहां डिनर के लिए आए थे। जब ये डिनर कर बाहर आए तो मीडिया के कैमरे ने इन्हें कैद कर लिया।

 

 

इस दौरान परिणीति बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही थी। इस समय परिणीति ने ब्लैक कट वाली स्कर्ट के साथ अॉफ शॉल्डर टॉप पहना था।

 

 

वहीं सिद्धार्थ ब्लैक लोअर और टी-शर्ट में नजर आए। बाहर निकलते वक्त दोनों ने मीडिया को हंसते हुए पोज दिए। 

 

 

अगर इन दोनों के काम की बात करें तो सिद्धार्थ-परिणीति जल्द ही फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में नजर आएंगे।

 

 

इसमें इन दोनों के अलावा अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी भी नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल 17 मई को रिलीज होगी।

 

 

Konika