ससुराल में ''बहुरानी'' कियारा का ढोल-नगाड़ो के साथ हुआ जोरदार स्वागत, पति सिद्धार्थ संग जमकर नाचीं ''मिसेज मल्होत्रा''
2/9/2023 12:14:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बुधवार रात सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को होमटाउन दिल्ली ले आए हैं। ससुराल पहुंचते ही बहुरानी कियारा ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया। न्यूलीवेड कपल इस दौरान बेहद खुश नजर आया। शादी के बाद पहली बार घर पहुंचे कपल के वेल्कम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शादी रचाकर घर पहुंचे न्यूलीवेड सिद्धार्थ कियारा के वेल्कम के लिए घर को लाइट्स से खूब सजाया गया। जैसे ही कपल घर पहुंचा तो दोनों का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। घर में एंट्री करने के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी ढोल की थाप पर थिरकते भी नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची कियारा ने अपने रेड लुक से सबका दिल जीत लिया। वहीं सिद्धार्थ भी अपनी दुल्हनिया संग ट्विनिंग करते नजर आए। एक साथ लवबर्ड की जोड़ी देखते ही बन रही थी।
बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में शादी रचाई है। कपल की शादी काफी धूमधाम से हुई।शादी के बाद फैंस और स्टार्स ने सिड-कियारा पर खूब प्यार लुटाया।