अफेयर्स की खबरों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शाहिद कपूर की पार्टी में पहुंची कियारा आडवाणी, शाॅर्ट ड्रेस...ब्लेजर में दिखाया बोल्ड अंदाज

2/26/2022 11:30:52 AM

मुंबई: बी-टाउन की गलियों में इस समय  एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं।दोनों को अक्सर कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। वहीं 'शेरशाह' में उनकी परफेक्ट ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने  के बाद तो ये अफवाहें और भी तेजी से फैलने लगीं। इन सबके बाद भी दोनों इस मामसे में चुप्पी साधे हैं। इसी बीच शुक्रवार रात कियारा सिद्धार्श संग एक्टर शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंची।

इन तस्वीरों ने एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को हवा दी।

लुक की बात करें को कबीर सिंह एक्ट्रेस व्हाइट शाॅर्ट ड्रेस के साथ ब्लू ब्लेजर पहने बेहद बोल्ड दिखीं।

मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। इस दौरान कियारा ने हील्स पेयर की थीं। वहीं सिद्धार्थ चेक शर्ट और बैगी पैंट में हैंडसम दिखे।


काम की बात करें तो कियारा आडवाणी ने हाल ही में जुग जुग जीयो के लिए अपनी शूटिंग खत्म की हैं। इसमें वह वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं सिद्धार्थ मिशन मजनू में नजर आएंगे।

 

Content Writer

Smita Sharma