मां के निधन से अक्षय कुमार के घर छाया मातम, सांत्वना देने पहुंचे अजय-करण समेत ये स्टार्स

9/9/2021 2:18:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर को निधन हो गया। अरुणा भाटिया का मुंबई के जुहू में पवनहंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय कुमार ने भारी मन से मां को मुखाग्नि दी। अक्षय कुमार की मां को अंतिम विदाई देने कई स्टार्स पहुंचे थे।वहीं जो स्टार्स अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके उन्होंने ट्वीट कर एक्टर की मां को श्रद्धांजलि दी।

मां के निधन के बाद अक्षय काफी टूट गए हैं। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स उनके घर सांत्वना देने आ रहे हैं। हाल ही में करण जौहर, अजय देवन समेत कई स्टार्स को अक्षय के घर के बाहर देखा गया। आइए डालते हैं अक्षय कुमार के घर पहुंचे स्टार्स पर एक नजर...

अजय देवगन


करण जौहर


अब्बास मस्तान
 

अर्जुन कपूर
 

मलाइका अरोड़ा
 

सिद्धार्थ मल्होत्रा


कियारा आडवाणी

 

बर्थडे से एक दिन पहले मां को खोया


जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।  ऐसे में बर्थडे से एक दिन पहले मां के यूं चले जाने एक्टर काफी दुखी है। हाल ही में मां को याद करते हुए अक्षय ने एक पोस्ट शेयर किया था। शेयर की तस्वीर में अक्षय की मां उनके गाल पर किस करती दिख रही हैं। इसके साथ अक्षय ने लिखा था-'ये बात बहुत अखर रही है लेकिन कभी मुझे यकीन है कि मेरी मां ऊपर से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही हैं। आप सब लोगों का श्रद्धांजलि और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी चलती रहती है।'

गौरतलब है कि अक्षय की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के हीरानंदानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं। 

Content Writer

Smita Sharma