पत्नी कृतिका सेंगर के साथ तस्वीर शेयर कर निकितिन धीर ने की पिता बनने की अनाउंसमेंट, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी कपल को बधाई

11/13/2021 1:22:15 PM

मुंबई. एक्टर निकितिन धीर ने बॉलीवुड और टीवी में खास पहचान बनाई है। एक्टर के घर बहुत जल्द बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पत्नी कृतिका सेंगर के साथ तस्वीर शेयर कर ये अनाउंसमेंट की है। दोनों 2022 में पेरेंट्स बनेंगे। इस पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कपल को बधाई दी है।


तस्वीर में निकितिन क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं कृतिका सेंगर ग्रीन कलर के सूट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से कृतिका ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही है। निकितिन ने पत्नी को गले लगाया हुआ है। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए निकितिन ने लिखा- धीर जूनियर साल 2022 में आने वाला है।

कपल की इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी में शेयर कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बधाई दी है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- "बधाई दोस्तों!"। फैंस भी कपल की इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।


बता दें सिद्धार्थ ने फिल्म 'शेरशाह' में निकितिन के साथ काम किया था। इसमें दोनों को एक-साथ काफी पसंद भी किया गया था। अब निकितिन बहुत जल्द सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा निकितिन ने दबंग 2, रेड्डी और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा एक्टर ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। वहीं कृतिका के काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने 'रानी लक्ष्मीबाई' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे शोज में काम किया है। निकितिन और कृतिका ने 2014 में शादी की थी। 

Content Writer

Parminder Kaur