जबरिया जोड़ीः सिद्धार्थ-परिणीति ने खाया फायर पान, शेयर की ये Video

7/26/2019 7:05:38 PM

तड़का टीम। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसको लेके फिल्म की प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म के दोनों स्टार गुरुवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। प्रमोशन के दौरान दोनों स्टार बेहद ही अलग और जबरिया अंदाज में नजर आए। दोनों ही स्टार्स दिल्ली के मशहूर फायर पान का लुत्फ़ उठाते हुए नजर आए। 'जबरिया जोड़ी' के दोनों कलाकारों की फायर पान खाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त छाई हुई है।परिणीति चोपड़ा ने खुद इस मस्ती भरे पल का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में बताया कि सिद्धार्थ को पान खाना पसंद है, लेकिन उन्हें नहीं। इसके बाद भी उन्होंने फायर पान को टेस्ट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sid likes paan. I don’t. We are a jabariya jodi 🤣 Also, FIRE paan? Ummm. 😱😱😱 @sidmalhotra

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Jul 25, 2019 at 10:36pm PDT

शेयर किए गए वीडियो में जहां परिणीति चोपड़ा हमेशा की तरह बेहद क्यूट और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ फुल मस्ती भरे मूड में फायर पान को खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में परिणीति के चेहरे के हैरान होने वाले एक्सप्रेशन भी दिख रहे हैं। 


तस्वीरों में देखिये प्रमोशन के वक्त दिल्ली में कैसे पान खाने का लुत्फ़ उठा रही है ये जबरिया जोड़ी-

 

Smita Sharma