Happy Birthday Rita Maa: ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंची सिद्धार्थ की मां को हंसता देख इमोशनल हुए फैंस, बोले- आप आयरन लेडी हो आंटी
2/8/2022 1:09:28 PM
मुंबई: एक्टर और 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने बीते साल सितंबर को इस दुनिया से चल बसे। अब सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला की यादें ही हैं जो हम सबके बीच हैं।दोस्त, फैंस हर पल सिद्धार्थ को याद कर रहे हैं। लेकिन उस मां का क्या जिसके जीने के सहारे को ही भगवान ने छी लिया। एक मां ये बेहद दुखदायक है, जिसके जीवन के अंतिम पड़ाव में उसका इकलौता बेटा यूं अचानक साथ छोड़ कर चला गया।
वहीं जब उस औरत का पति भी दुनिया में न हो तो ये दुख ओर ज्यादा बढ़ जाता है। इकलौते बेटे के निधन के बाद बुरी तरह टूट चुकी रीता शुक्ला ने अब खुद को संभाल लिया। रीता मां को आखिरी बार एक्टर के जन्मदिन के वक्त अपनी बेटियों और शहनाज गिल के साथ देखा गया था। उसके बाद वह गायब हो गई थीं। अब वह एक बार फिर स्पॉट की गईं।वह अंधेरी स्थित ब्रह्मकुमारी पहुंची थी।
इस दौरान वह सफेद सलवार कुर्ता और मास्क पहने नजर आईं। साथ में उनके चेहरे की स्माइल भी बरकरार थी। चेहरे न कोई शिकन थी और न किसी प्रकार का दुख झलक रहा था। वह तो वहां पहुंचकर बच्चों से बाकायदा भी मुलाकात की और उनके बनाए हैंड मेड कार्ड्स की तारीफ की।
फिर उन्होंने ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ मोमबत्ती जलाई और केट कट किया। दरअसल, उनका 8 फरवरी को जन्मदिन होता है। और वह हमेशा अपने जन्मदिन पर वहां जाती हैं। सिद्धार्थ की मां को यूं फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।
एक ने ट्वीट कर लिखा- 'रीटा मां आप बहुत मजबूत हैं। जिस तरह से आप हम लोगों के साथ एक पिलर की तरह खड़ी हैं, काबिले तारीफ है। आपको बहुत सारा प्यार। सिद्धार्थ कभी आपसे हमसे दूर नहीं हो सकता। वह हमेशा हमारे साथ है।'
आज आइडल की मां रीता शुक्ला के बर्थडे पर भी फैंस ने एक ट्रेंड चलाया। सोशल मीडिया पर फैंस #RitaMaa ट्रेंड कर रहे हैं।
Our forever Sunshine ❤️🥺
— Sidharth A. Shukla 🇵🇰 FC (@TeamPakSid) February 7, 2022
Happy as well as emotional to see Rita Maa. #RitaMaa pic.twitter.com/JGWPQVTdKu
बेटे के निधन पर कही थी ये बात
सिद्धार्थ की प्रेयर मीट के दौरान ब्रह्मकुमारी की सिस्टर शिवानी जी ने रीता शुक्ला की बारे में कहा था- '2 तारीख को शाम को जब मैंने रीता बहन से फोन पर बात की, यानी सिद्धार्थ भाई की मम्मी। जो हमें अभी दीदी ने बताया ना मां की परवरिश, संस्कार, पालना... तो जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने फोन पर आकर कहा- ओम शांति।'इस ओम शांति में इतनी स्थिरता थी, इतनी शक्ति थी। मैंने सोचा कि ये भगवान ये कौन-सी शक्ति है जो इस मां के मुख द्वारा बोल रही है।' फिर मैंने कहा- 'रीता बहन आप ठीक है।'
उन्होंने कहा- 'मेरे पास परमात्मा की शक्ति है। क्या महान आत्मा है, जिसकी मां इतनी महान है कि उस समय भी उनके मन में सिर्फ एक ही संकल्प है कि वो खुश रहेगा जहां भी जाएगा।'
'मम्माज बॉय' थे सिद्धार्थ शुक्ला
वह हमेशा से अपनी मां के काफी नजदीक रहे हैं। सिद्धार्थ के लिए उनकी मां बैकबोन हैं जो कि हमेशा हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी रही हैं। लगभग 13 साल पहले जब सिद्धार्थ के पिता का निधन हुआ तब सिद्धार्थ ने अपनी मां को अपना बेस्ट फ्रेंड माना था। गौरतलब है कि 2 सितंबर को इस दुनिया से चल बसे। 3 सितंबर को ओशिवारा श्मशान भूमि पर सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई दी गई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
पुंछ में भीषण हादसा, सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा