बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 3 मिलियन फॉलोवर्स, यूं जताया फैंस का आभार

3/13/2021 1:57:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर बनने के बाद से हमेशा फैंस के फेवरेट बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है और दिन-ब-दिन उनकी फॉलोविंग में इजाफा हो रहा है। हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोवर्स पूरे कर लिए हैं। जिसकी खुशी एक्टर ने अपने फैंस के साथ जाहिर की है।


सिद्धार्थ के इस बड़े मुकाम पर उनके फैंस भी काफी खुश हैं और एक्टर को ढेर सारा प्यार और तोहफे भेज रहे हैं।

 

वहीं एक्टर ने 3 मिलियन फॉलोवर्स पूरे होने की ख़ुशी सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज की जरिए फैंस के साथ जाहिर की है।

 उन्होंने फैंस द्वारा भेजे गए तोहफे इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं और उनका शुक्रिया भी अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने 3 मिलियन के केक की फोटो शेयर की। 

 


काम की बात करें, सिद्धार्थ बालिका वधु और दिल से दिल तक जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी उन्हें बिग बॉस 13 ने दिलाई है। इस शो में उनकी पंजाबी सिंगर शहनाज़ गिल के साथ काफी नजदीकियां बढ़ी थीं। जिसके बाद दोनों फैंस के फेवरेट कपल बन गए और फैंस बिग बॉस के बाहर भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

 
 
 

 

 

Content Writer

suman prajapati