‘He got more charm’ शादी के बाद काम पर लौटे सिद्धार्थ मल्होत्रा को फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन!

2/16/2023 10:39:20 AM

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी ग्रैंड शादी के बाद अब काम पर वापिस लौट आएं हैं। उन्हें फिल्म मेकर शशांक मैदान के साथ स्पॉट किया गया। इंटरनेट पर सिद्धार्थ का एक वीडियो सामने आया है। उनके फैंस उन्हे देख कर काफी खुश नज़र आएं। फैंस का कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद और ज्यादा हैंडसम लग रहें हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक शाही समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने शादी की डिटेल्स को डी-डे तक प्राइवेट रखा और कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। शादी के बाद दिल्ली में परिवार के सदस्यों के लिए और मुंबई में उनके बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज की गई। सिद्धार्थ और कियारा शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा और उनकी मंगेतर डिंपल चीमा के जीवन पर आधारित उनकी 2021 की फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शादी के लिए जैसलमेर जाने से पहले सिद्धार्थ ने अपनी पहली वेब सीरीज़ ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ पर काम पूरा कर लिया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी पुलिस के रूप में नज़र आएंगे।

सिद्धार्थ वर्तमान में शशांक खेतान द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘योद्धा’ पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में टाइटिलर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। यह पिछले साल 11 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हुई और अब यह इस साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News