रेव पार्टी से सामने आया सिद्धांत कपूर का वीडियो,  हिरासत से पहले ''डीजे बाबू'' बन कुछ यूं झूमते दिखे श्रद्धा कपूर के भाई

6/13/2022 11:24:39 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शक्ति कपूर के बेटे पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। बेंगलुरु पुलिस ने एमजी रोड स्थित होटल पार्क के पब में चल रही रेव पार्टी में रेड मारी थी।

PunjabKesari

वहीं अब इस पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिद्धांत डीजे वाले बाबू बने नजर आ रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग ड्रग के नशे में डांस फ्लोर पर झूम रहे हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि इस पार्टी में सिद्धांत को बतौर DJ बुलाया गया था।पार्टी में सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। बेंगलुरु सिटी ईस्ट डिवीजन के DCP डॉ. भीमशंकर ने बताया कि इस मामले में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सभी ड्रग्स लेकर पार्टी में आए थे या फिर होटल में ड्रग्स ली गईं। सभी आरोपियों को उलसूर पुलिस स्टेशन लाया गया है।

PunjabKesari

बेटे पर लगे आरोप पर बोले शक्ति कपूर

 ड्रग्स मामले में बेटे सिद्धांत कपूर नाम सामने आने पर शक्ति कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। बेटे के पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर शक्ति कपूर ने कहा-'मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं,यह संभव नहीं।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच के दौरान ड्रग केस का मुद्दा सामने आया था। ड्रग्स मामले में सिद्धांत कपूर की बहन श्रद्धा कपूर का भी नाम भी घसीटा गया था। एनसीबी ने कथित तौर पर ड्रग्स रखने को लेकर उनसे पूछताछ की थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

सिद्धांत कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म जुड़वा से की थी। सिद्धांत अगली, जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और चेहरे जैसी फिल्मों में काम किया है। सिद्धांत हाल में रिलीज हुई सीरीज भौकाल में भी नजर आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News