अंतिम सफर पर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी: एक्टर का पार्थिव शरीर को देख रोईं पत्नी, टूटे दिल से बेटी ने निभाईं पिता की आखिरी रस्में

11/12/2022 3:40:44 PM

मुंबई: पाॅपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को (11 नवंबर) को निधन हो गया। 46 साल के सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा।

उन्हें फौरन हाॅस्पिटल ले जा गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं गया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के यूं चले जाने से उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है।

उनकी पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हाल ही में एक्टर की अंतिम सफर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो हर किसी का दिल तोड़ रही हैं।

तस्वीरों में जहां एक पत्नी अपने पति के पार्थिव शरीर को देख बुरी तरह रो रही हैं।

वहीं एक बेटी नम आंखें लिए पिता को अंतिम विदाई दे रही हैं। वह टूटे दिल से अंतिम समय की रस्में निभा रही हैं। एक्टर के अंतिम समय से सामने आईं इन तस्वीरों को देख हर किसी का दिल टूट रहा है। 

इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक्टर की बेटी को हाॅस्पिटल के बार फफक फफक कर रोते देखा गया था। 

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने सीरियल  'कुसुम' से टीवी डेब्यू किया था। 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' के बाद से तो सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने करियर में उड़ान भरी थी। सिद्धांत का आखिरी प्रोजेक्ट टीवी शो 'क्यों रिश्तों में कट्टी- बट्टी' और 'जिद्दी दिल' था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिद्धांत की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी साल 2000 में ईरा सूर्यवंशी संग हुई थी। ये शादी लंबी नहीं चली। 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली पत्नी से सिद्धांत की एक बेटी है जिसका नाम डिजा है। पहली शादी टूटने के बाद सिद्धांत की जिंदगी में फिर प्यार लौटा।उन्होंने मॉडल Alicia राउत से 2017 में शादी की थी। सिद्धांत की दूसरी पत्नी Alicia का उनकी पहली शादी से एक बेटा है।

Content Writer

Smita Sharma