सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से बुरी तरह टूटी 18 साल की बेटी, हाॅस्पिटल की सीढ़ियों पर बैठ फफक-फफक कर रोईं डिजा

11/12/2022 8:25:22 AM

मुबंई: पाॅपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार को सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया। 46 साल के सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा।

उन्हें फौरन हाॅस्पिटल ले जा गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं गया।  उनके आकस्मिक निधन की खबर ने उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं।

 

इन सबके अलावा जो सबसे ज्यादा दुख से जूझ रहा है वो है उनकी पत्नी एलेसिया राउत और दोनों बच्चे डिजा सूर्यवंशी और मार्क। हाल ही में एक्टर की बेटी डिजा का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें हाॅस्पिटल के बाहर देखा जा सकता है।

पिता के निधन की खबर मिलते ही डिजा हाॅस्पिटल दौड़ते हुए पहुंच गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिजा हाॅस्पिटल की सीढ़ियों पर बैठ फूट-फूट कर रो रही हैं।

वहीं उनके दोस्त उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। पिता को खोने के बाद 18 साल की डिजा बेहद टूट गई हैं। डिजा का ये वीडियो हर किसी के दिल को तोड़ रहा है। 

10 सितंबर, 2022 को सिद्धांत ने अपनी बेटी डिजा का अठारहवां जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की थीं। तस्वीरों में, डैडी-बेटी एक रेस्तरां में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा-"18 आज और कानूनी रूप से वह सब कुछ करने में सक्षम है जो आप 15 साल की उम्र से कर रहे हैं। और यह मुझे बात करने, संबोधित करने, परेशान करने, परेशान करने और आपको अपने बच्चे की तरह निर्देश देने से नहीं रोकेगा।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

बता दें कि सिद्धांत अंकशास्त्र और रहस्यवाद में विश्वास करते थे। 2016 में उन्होंने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर आनंद वीर सूर्यवंशी कर लिया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिद्धांत की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी साल 2000 में ईरा सूर्यवंशी संग हुई थी। ये शादी लंबी नहीं चली। 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली पत्नी से सिद्धांत की एक बेटी है. जिसका नाम डिजा है। पहली शादी टूटने के बाद सिद्धांत की जिंदगी में फिर प्यार लौटा।उन्होंने मॉडल Alicia राउत से 2017 में शादी की थी। सिद्धांत की दूसरी पत्नी Alicia का उनकी पहली शादी से एक बेटा है।


सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने सीरियल  'कुसुम' से टीवी डेब्यू किया था। 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' के बाद से तो सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने करियर में उड़ान भरी थी। सिद्धांत का आखिरी प्रोजेक्ट टीवी शो 'क्यों रिश्तों में कट्टी- बट्टी' और 'जिद्दी दिल' था।

Content Writer

Smita Sharma