श्वेता तिवारी ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे विशाल आदित्य सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- हैप्पी बर्थडे मेरे बच्चे

1/25/2022 5:45:02 PM

मुंबई. एक्टर विशाल आदित्य सिंह आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी खास अंदाज में विशाल को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने विशाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में श्वेता और विशाल अलग-अलग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे बच्चे। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और विशाल को बर्थडे विश कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

बता दें श्वेता और विशाल ने एक-साथ शो 'बेगुसराय' में काम किया था। इस शो में विशाल ने श्वेता के ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभाया था। तब से विशाल श्वेता तिवारी को मां बुलाते हैं। वहीं श्वेता भी विशाल को अपने बच्चे जैसा ट्रीट करती है। इसके बाद दोनों को शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी देखा गया था। दोनों का मस्ती मजाक, एक दूसरे की खिंचाई करना, रूठना-मनाना लोगों को काफी पसंद आया था। स्टंट के दौरान दोनों एक दूसरे को सपोर्ट किया करते थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News